वर्ष 2027 तक सीवर-सडक़ की समस्या से लोगों को मिलेगी निजात : मूलचंद शर्मा
विधायक ने लिया छठ घाटों का जायजा
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा छठ पूजा के लिए बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण तैयारियों का जायदा लिया। इस मौके पर उनके साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पहली बार सरकार छठ घाट पर सभी प्रकार की तैयारियां करा रही है। इसे लेकर उन्होंने विभिन्न घाट पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने छठ पर्व पर इस बार का नजारा अलग ही देखने को मिलेगा। सभी घाट पर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है, सभी पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। घाट पर आने जाने के लिए भी सुगम रास्ते और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। मूलचंद शर्मा मे कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के लिए 54 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के लिए टेंडर निकल चुके है। इन विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक बल्लभगढ़ को पूरी तरह से सडक़ -सीवर और पानी निकासी की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। बल्लभगढ़ से निकलकर दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस की तरफ जाने वाले रोड़ को जल्द ही शुरू किया जाएगा। कुछ ही समय में उसका निमार्ण पूरा हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
