छत्तीस बिरादरी को भाईचारे व एकता के सूत्र में पिरो रही सद्भावना यात्रा : बृजेंद्र ङ्क्षसह
बडखल पहुंची कांग्रेस के सद्भावना यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा मंगलवार को फरीदाबाद जिले के बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के प्रवेश के दौरान स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं, आत्मीय स्वागत और उत्साह के साथ सद्भाव यात्रा का अभिनंदन किया तथा सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश को समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से चौधरी बीरेंद्र सिंह, चांद सिंह, सतबीर डागर, यात्रा संयोजक वेद प्रकाश यादव, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. एस.एल. शर्मा, सह संयोजक मुकेश डागर, पूर्व पार्षद राजेन्द्र चपराना, अनिल शर्मा, विनोद कौशिक, विकास फागना सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सद्भाव यात्रा अपने 108वें दिन भी पूरे जोश, अनुशासन और व्यापक जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ी।
यह भी पढ़ें
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में यात्रा ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य किया। आज की सद्भाव यात्रा की शुरुआत सेक्टर-48 चौक से हुई, जो क्रमश: बडख़ल झील चौक, शर्मा चौक, पटेल चौक, मुल्ला होटल, चिमनी बाई गोल चक्कर, 4-5 नंबर मार्केट चौक, 5 नंबर मार्केट, 5 नंबर मार्केट चौक, 5 नंबर सब्जी मंडी, सलूजा पेट्रोल पंप, नीलम चौक, नेहरू ग्राउंड लोहा मंडी के समीप आरबीए कॉलेज, बर्लिना चौक, 1 नंबर मार्केट, फावड़ा चौक, दिल्ली जूस कार्नर, 1-2 नंबर मार्केट चौक, 2 नंबर मार्केट, पंचकुईयां रोड होते हुए जाट धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस मौके पर डा. एस.एल. शर्मा ने एक नम्बर में तथा यूनुस, मोहसीन खान ने बडख़ल गांव के समीप सभाओं का आयोजन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद को बसाने का काम पं. जवाहरलाल नेहरु के राज में हुआ था पर अब भाजपा सरकार लोगों को उजाडऩे का काम कर रही है, लोगों के रोजगार छीने जा रहे है, लोहा मंडी में दुकानों के सामने खड्डे खोदे जा रहे हैं।
उन्हों ने कहा के वो पार्टी जिस ने 52 साल तक अपने कार्यालय पर तिरंगा नही फहराया वो राष्ट्रवाद की बात करती है। उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है और दोनों यात्राओं का उद्देश्य समान है, देश और समाज को जोडऩा। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि राहुल गांधी ने जो संदेश राष्ट्रीय स्तर पर दिया, वही संदेश यह यात्रा हरियाणा के कोने-कोने तक पहुंचा रही है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी फिर से सक्रिय किया गया है, जो उपेक्षा की भावना के कारण राजनीतिक रूप से निष्क्रिय हो गए थे। आज वे कार्यकर्ता फिर से सक्रिय भूमिका में आ गये हैं, जिसे इस यात्रा की बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा में आज भी यदि कोई सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है, तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। यह यात्रा किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए है और आगामी साढ़े तीन महीनों में शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो बीजेपी की विभाजनकारी और समाज को तोडऩे वाली नीतियों का मजबूती से मुकाबला कर सकती है। राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं।
