बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा चुनाव 2026

वरिष्ठ अधिवक्ता संतराम शर्मा ने “सदस्य” पद के लिए भरा नामांकन

फरीदाबाद । बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा में सदस्य पद के लिए फरीदाबाद बार से वरिष्ठ अधिवक्ता संतराम शर्मा ने नामांकन भर ताल ठोक दी है। इस मौके पर अधिवक्ता संतराम शर्मा के साथ चंढीगढ़ हाई कोर्ट, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला के अलावा अन्य जिलों के सैकडों वकील साथी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में संतराम शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने के संकल्प के साथ अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

वकीलों की हर छोटी ब़ड़ी समस्या का प्राथमिक स्तर पर ही होगा निपटान – संतराम शर्मा
नामांकन भरते ही वकीलों और मीडिया को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संतराम शर्मा ने कहा कि गत वर्षों में वकील साथियों के अधिकारों का अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा उनकी छोटी बड़ी समस्याओं को अनदेखा किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं नये वकील साथियों की हर छोटी-बड़ी समस्या से वाकिफ हूं और उनकी हर समस्या व अधिकारों की लड़ाई को न केवल मजबूती से लडूंगा बल्कि उनके मान-सम्मान में चार चांद लगाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं व्यकितगत रूप से हरियाणा व पंजाब के प्रत्येक जिले की बार व तहसीलों से व्यकितगत रूप से जुड़ा हुआ हूं और उनके हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा हूं।

You might also like