इकोफाई ने भारत में ईवी अपनाने की गति बढ़ाने एथर एनर्जी के साथ साझेदारी की

इस साझेदारी के माध्यम से, इकोफाई ने एथर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की फाइनेंसिंग के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है, जिससे ईवी को व्यापक रूप से अपनाने में मदद मिलेगी~

नई दिल्ली/मुंबई : एवरसोर्स कैपिटल द्वारा समर्थित एक अग्रणी ग्रीन-ऑन्ली एनबीएफसी इकोफाई ने आज भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं में से एक, एथर एनर्जी के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इससे वह एथर के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इकोसिस्टम में पसंदीदा फाइनेंसिंग पार्टनर के रूप में काम करेगी।

स्थिरता और क्लाइमेट-पॉजिटिव विकास के लिए गहराई से प्रतिबद्ध दो संस्थानों को एक साथ लाते हुए इस साझेदारी का लक्ष्य स्पेशल ग्रीन फाइनेंसिंग समाधानों तक पहुंच में सुधार कर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने में तेजी लाना है। इस सहयोग से इकोफाई ने साझेदारी के तहत फाइनेंसिंग जरूरतें पूरी करने के लिए 100 करोड़ रुपये की पूंजी लगाने की योजना बनाई है, जिससे ईवी ओनरशिप लाइफसाइकल में सामर्थ्य, लचीलापन और ग्राहक पसंद में वृद्धि होगी।

इस साझेदारी के तौर पर, इकोफाई एथर एनर्जी के ग्राहकों को अपने विविध ग्रीन फाइनेंसिंग विकल्पों तक पहुंच प्रदान करेगा, जिसमें व्हीकल लोन, लीजिंग सॉल्युशन, एश्योर्ड बायबैक स्ट्रक्चर और बैटरी-एज़-ए-सर्विस शामिल हैं। ये सॉल्युशन शुरुआती लागत को कम कर ओनरशिप की कुल लागत में सुधार करके और एसेट के मूल्य और बैटरी परफॉर्मंस के बारे में अधिक निश्चितता प्रदान करके ईवी अपनाने में प्रमुख बाधाओं को दूर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

इकोफाई की को-फाउंडर, एमडी और सीईओ, राजश्री नांबियार ने कहा, “क्लीन ट्रांसपोर्टेशन भारत के ग्रीन ट्रांजिशन के लिए महत्वपूर्ण है, और व्यापक रूप से ई-व्हीकल्स को अपनाना सही फाइनेंसिंग समाधानों तक पहुंच पर निर्भर करता है। एथर एनर्जी के साथ हमारी साझेदारी मजबूत प्रोडक्ट ऑपरिंग और स्पेशलाइज्ड ग्रीन फाइनेंस को साथ लाती है, जिससे ग्राहकों को आत्मविश्वास, सामर्थ्य और लचीलेपन के साथ ईवी अपनाने में मदद मिलती है।”

एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर, रवनीत फोकेला ने कहा, “टू-व्हीलर खरीदने की यात्रा में फाइनेंसिंग एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो पहली बार ईवी खरीदना चाह रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमने बाजारों में एथर को सुलभ बनाने के लिए एक मजबूत फाइनेंसिंग इकोसिस्टम बनाने पर काम किया है। इकोफाई के साथ यह साझेदारी एथर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध फाइनेंसिंग विकल्पों की शृंखला को और व्यापक बनाती है, जिससे खरीद और ओनरशिप की यात्रा को नेविगेट करना आसान हो जाता है। यह निर्णय लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद करता है और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स तक व्यापक पहुंच का समर्थन करता है।”
यह साझेदारी इस साझा विश्वास पर आधारित है कि भारत की ईवी अपनाने की यात्रा प्रोडक्ट इनोवेशन और स्केलेबल ग्रीन फाइनेंस तक पहुंच, दोनों से संचालित होगी। एथर एनर्जी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी की विशेषज्ञता को इकोफाई के रिटेल-फोकस्ड ग्रीन फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म के साथ मिलाकर, इस सहयोग का मकसद क्लीन मोबिलिटी तक पहुंच बढ़ाना और भारत में शहरी और उभरते बाजारों में डिमांड को बढ़ाना है।

You might also like