अच्छा स्वास्थ्य खुशहाल जीवन की है पहली सीढ़ी : कृष्णपाल गुर्जर
- स्व धमीजा की यादगार में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, राजनेताओं व समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि
फरीदाबाद । अच्छा स्वास्थ्य खुशहाल जीवन की पहली सीढ़ी है, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह शब्द सेक्टर -16 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में आए लोगों से बातचीत करते हुए । शिविर स्व पीआर धमीजा की स्मृति में धमीजा परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमे शहर के जाने माने एकॉर्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की। हरियाणा के फ़ूड सप्लाई मिनिस्टर राजेश नागर ने कहा कि स्व धमीजा का आशीर्वाद सदा उन्हें मिलता रहा है, उनका परिवार उनकी स्मृति में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर पुण्य कार्य कर रहे हैं।
स्वास्थ्य जांच शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर ने नेत्र विशेषज्ञ डॉ विनय अरोड़ा से नेत्र जांच करवाई और कहा कि वह भी जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में एक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाएंगे, इससे ग्रामीण आँचल के लोगों को भी शहर के नामी हॉस्पिटल की मुफ्त सेवायें मिल सकें और वह भी स्वस्थ रहें। श्री गुर्जर ने कहा कि यहां लीवर की जांच के लिए फैब्रोस्कैन मुफ्त किया जा रहा है। ये टेस्ट बहुत कम अस्पतालों में उपलब्ध है और बहुत ही महंगा है, शिविर में इतना महंगा टेस्ट मुफ्त होना लोगों के लिए सही मायने में लाभदायक है।
उन्होंने हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रोहित गुप्ता, डॉ युवराज कुमार, डॉ उमेश कोहली, डॉ तन्वी सावंत, डॉ उदित कपूर, डॉ बीके उपाध्याय, डॉ विद्या नायर, डॉ अनुभव गुप्ता , डॉ अनुज शर्मा, डॉ भावना ग्रोवर सहित संदीप कुमार को सम्मानित किया। सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एमएल मेहता व उनकी टीम ने फूल मालाओं से श्री गुर्जर का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें
हरियाणा के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने स्वास्थ्य शिविर में आये डॉक्टरों से मिलते हुए बोन डेंसिटी टेस्ट करवाया। इस टेस्ट से हड्डियों की क्षमता की जांच होती है,पता चलता है कि शरीर की हड्डियों में कैल्शियम या अन्य पदार्थों की कमी है या नहीं। श्री नागर ने कहा कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। सरकार चाहती है कि सभी लोग स्वस्थ रहें। इस प्रकार के शिविर लोगों को स्वस्थ रखने में योगदान देते हैं।
राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने शिविर में आये लोगों से मिलते व बातचीत करते हुए कहा कि इस शिविर में फैब्रोस्कैन व हड्डियों के टेस्ट सभी लोगों को करवाने चाहिए। ये ना केवल महंगे टेस्ट हैं जो यहाँ मुफ्त किये जा रहे हैं बल्कि सभी लोगों के लिए फ़ायदेमन्द भी हैं। लोगों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिये। इस अवसर पर सीएम के राजनैतिक सलाहकार रहे अजय गौड़ ने स्व धमीजा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि हर वर्ष लगने वाले इस शिविर में उन्हें आने का सौभाग्य मिलता है।
शहर की प्रथम नागरिक व मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे व युवा नेता अमन गोयल सहित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व एम्एलए शारदा राठौर, पूर्व डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, बसंत विरमानी, योगेश ढींगरा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा, समाजसेवी सत्यजीत बेदी, रमेश पाल, पार्षद कुलदीप साहनी, मनोज नासवा, सचिन शर्मा, वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता सुमित गौड़, लखन सिंगला, बंटी भाटिया, अजय नाथ, जुगल किशोर, अरुण शर्मा, भाजपा महासचिव शोभित अरोड़ा, धर्मवीर भड़ाना, कमल जख्मी, आर के चिलाना, श्याम सुन्दर कपूर, नवीन चौधरी, सुशिल वर्मा, हरकमल सिंह संधू, गोल्डी व डिंपल खालसा सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों सहित पत्रकारों ने भी स्व पीआर धमीजा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
