अग्रवाल सभा, आर्य नगर सराय ख्वाजा की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

मदनलाल अग्रवाल प्रधान, ओमप्रकाश गोयल कोषाध्यक्ष, श्रीकांत गुप्ता व सुंदरलाल गर्ग बने उपप्रधान

फरीदाबाद। श्री अग्रवाल धर्मशाला, आर्य नगर, सराय ख्वाजा, फरीदाबाद में अग्रवाल सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का शुभारंभ सर्वसम्मति से विनोद कुमार गर्ग (तंबाकू वाले) को बैठक का अध्यक्ष नियुक्त कर किया गया। बैठक पूर्णत: शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अग्रवाल सभा, आर्य नगर सराय ख्वाजा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मदन लाल अग्रवाल को प्रधान (अध्यक्ष)नियुक्त किया गया, जबकि ओमप्रकाश गोयल को कोषाध्यक्ष, श्रीकांत गुप्ता को उपप्रधान व सुंदरलाल गर्ग को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह सभी नियुक्तियाँ पूर्ण सर्वसम्मति, करतल ध्वनि एवं बिना किसी विरोध के संपन्न हुईं।

बैठक में अमन गोयल (अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष फरीदाबाद),, करण गोयल (प्रधान व्यापार मंडल सराय ख्वाजा), संतोष गोयल, जितेंद्र गोयल, अंकित गोयल, सुभाष गोयल, धीरज गोयल, रविंद्र गोयल, नितिन गोयल, ऋतिक गोयल, सुभाष गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, लखबीर सिंह गुप्ता, संगी गुप्ता, लाल शिवचरण बंजारी वाले, विनोद कुमार तंबाकू वाले उज्जवलगढ़, पंकज गर्ग, राजकुमार जिंदल (मेहरौली वाले), सतीश कुमार भिड़ूकिया, अजय कुमार, रामावतार, टोनी, योगेश, संजय, जीतू उर्फ जितेंद्र, सुरेंद्र अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, भुलेश कन्हैया, सुनील गोयल, सुनील अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, सौरव गोयल, राजीव गोयल, त्रिलोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, वंश अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, नरेश गोयल, प्रमोद गर्ग, यश गोयल, अजयगढ़, वैभव मंगल, अंकित अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, लख्मीचंद, ललित गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

नवनियुक्त प्रधान मदन लाल अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और समाजहित में कार्य करेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता, पारदर्शिता एवं सेवा भाव को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। बैठक का समापन समाज की एकता एवं विकास के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ एवं पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

You might also like