हरियाणा मीडिया वेलफेयर जिला कमेटी की घोषणा
तिलक विधूड़ी के निधन पर जताया शोक, होली मिलन समारोह स्थगित
फरीदाबाद : हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब की वार्षिक बैठक रविवार 22 फरवरी को नीलम बाटा रोड स्थित डिलाइट ग्रैंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा ने किया। बैठक में क्लब के साथी वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व जिला लोक जन संपर्क अधिकारी तिलक विधूड़ी के निधन पर 2 मिनट का शोक व्यक्त किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्लब इस बार होली मिलन समारोह नहीं मनाएगा।
वार्षिक बैठक में जिला फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई, जिसमें नवोदय टाइम्स के जिला ब्यूरो प्रमुख सुधीर राघव को जिला प्रधान बनाया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा ने फरीदाबाद जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष के रूप में सुधीर राघव के अलावा महासचिव के पद पर महेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, उप प्रधान के रूप में बृजेश चावला, योगेश गौतम, रूपेश देव, यशपाल सिंह, रविंद्र नर्वत, सचिव देव चौधरी, और हरजिंदर शर्मा को नियुक्त किया गया।
संगठन सचिव के रूप में लाल सिंह, मीडिया प्रभारी के रूप में धनंजय चौहान, चेतन शर्मा, दीपक भाटिया को कार्यालय सचिव, प्रचार सचिव के रूप में संदीप गोयल, भूप सिंह, रूपेश, राजाराम शर्मा को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव ने बताया कि यह कार्यकारिणी क्लब की गतिविधियों को और भी सशक्त बनाएगी और क्लब के उद्देश्यों को पूरे प्रदेश में प्रचारित करने का कार्य करेगी।
प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब निष्पक्ष रूप से पदाधिकारियों को मौका देता है। हमें उम्मीद है नवनिर्वाचित प्रधान क्लब की गतिविधियों को बढ़ाते हुए पत्रकारों के हित में कार्य करेगा।
प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा ने नई कमेटी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य में पत्रकारों के हित एवं कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस बैठक में हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब की महिला जिला अध्यक्ष दीपा मिश्रा, महासचिव मधु, रामरतन नरवत, दलीप गुप्ता, वरुण कथूरिया, अभय गिरी एवं रितेश कुमार सहित के सभी सदस्य एवं उपस्थित रहे।
