नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की छापेमारी, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद। शहर में नशा तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई स्लम क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। भारी संख्या में पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची टीम को देखकर इलाके में हडक़ंप मच गया। पुलिस को जांच के दौरान 300 ग्राम गांजा, 43 पव्वे देशी शराब, 45 हजार कैश और करीब 4 ग्राम स्मैक मिला है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाही कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने राहुल कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी और संत नगर सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध घरों की तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग हैरान रह गए। पुलिस की टीमें घर-घर पहुंचीं और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।
यह भी पढ़ें
पुलिस ने अपनी जांच के दौरान 300 ग्राम गांजे नशा के साथ तस्कर मुन्ना उर्फ बाबा को पकड़ा है। जबकि 43 पव्वे देशी शराब, 45 हजार नगद के साथ जुगुनू को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा करीब 4 ग्राम स्मैक के साथ रणधीर उर्फ झाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशा कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों के गिरफ्तार किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाही की जा रही है।
