कांग्रेसी नेताओं को हाउस अरेस्ट करना अधिकारों का हनन : बलजीत कौशिक
फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित विधानसभा के घेराव को लेकर कांग्रेस नेताओं को स्थानीय पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट करना संवैधानिक अधिकारों का हनन है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपनी तीखी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपना कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ जाने से रोक रही है इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की सरकार भयभीत है।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन जिस तरीका से भाजपा की सरकार गलत रवैया अपना रही है वह संविधानिक अधिकारों के विरुद्ध है उन्होंने यह भी कहा कि चंडीगढ़ जाने से पुलिस प्रशासन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकती। बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है हर वर्ग के लोग दुखी हैं गरीब लोगों की पेंशन नहीं बन रही है गरीबों के बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है इससे बड़ी सफलता और क्या हो सकती है कि चारों तरफ भ्रष्टाचार है। नगर निगम में करोड़ों के घोटाले हुए लेकिन आज तक उसे पर कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई है कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर सडक़ से लेकर संसद तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
