खेल उत्सव का भव्य आयोजन 41 विद्यालयों के 500 विद्यार्थीयों ने लिया भाग

गुरुग्राम। मंडल बाल कल्याण परिषद एवं अखिल भारतीय मानव विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 फरवरी 2026 को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अंतर-विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता ‘खेल उत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 41 विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी आरती कोहली फर्स्ट फीमेल ओलंपियन गुरुग्राम खेलकूद रेंज द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मानस शिक्षा विद्यालय के बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ गीत की प्रस्तुति देकर देशभक्ति एवं ‘अनेकता में एकता’ का संदेश दिया। संस्था की ट्रस्टी कोमल माथुर, चित्रा भार्गव एवं ज्योति निकोर उपस्थित रहीं। कोमल माथुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से वंचित वर्ग के बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मडंल बाल कल्याण अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री ने की और कहा कि बाल कल्याण परिषद बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य समय-समय पर करते रहते हैं जिससे बच्चों का चौमुखी विकास हो सके। प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार साइकिल प्रदान की गई । कार्यक्रम का समापन समारोह में प्रतियोगिता के प्रायोजक फेयर लैबस प्रा लि के प्रबंधक डी माथुर जी ने विजेताओं को पदक प्रदान किए।
समारोह में डॉ मीनाक्षी डॉ एच बी सिंह भी मौजूद थे । इस अवसर पर मानस शिक्षा की प्रधान अध्यापिका रूपा महाजन एवं स्वयंसेवी संगीता गोयल सहित अन्य शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सुश्री सुरेखा हुड्डा व प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री सुशील कन्वा जी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी नीलम, लिपिक प्रदीप कुमार, सुश्री कोमल यादव , डांस टीचर सुश्री प्रेमलता गुप्ता व श्री मनबीर सिंह को भी सम्मानित किया गया ।
You might also like