आनंद कौशिक के निधन से हरियाणा की राजनीति को पहुंचा गहरा आघात : विजय प्रताप
देवेंद्र चौधरी, शारदा राठौर सहित राजनेताओं ने जताया पूर्व विधायक कौशिक के निधन पर शोक
फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के भाई फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर आज उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बल्लभगढ़ की पुर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर केंद्र राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर के पुत्र नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी ने आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कहा कि आनंद कौशिक जी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर 36 बिरादरियों के लिए काम किया इसी कारण आज राजनीतिक दलों के नेता सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक और हमारे बीच में एक पारिवारिक रिश्ता था नगर निगम के वरिष्ठ डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भी हमारा व्यक्तिगत पारिवारिक के साथ-साथ सामाजिक भी रिश्ता रहा है आज उनकी कमी से राजनीतिक शून्य हो गई है इसकी भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती देवेंद्र चौधरी ने कहा कि विधायक रहते हुए
यह भी पढ़ें
उन्होंने हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए और अपने सरल स्वभाव के कारण प्रत्येक व्यक्ति को वो अपना बना लेते थे उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक आनंद कौशिक के पुत्र विनोद कौशिक को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रकृति का नियम है जो इस संसार में आया है वो जाएगा उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आनंद कौशिक के निधन से फरीदाबाद को ही नहीं हरियाणा की राजनीति में गहरा आघात पहुंचा है उनके सरल स्वभाव से फरीदाबाद विधानसभा ही नहीं फरीदाबाद और पलवल की विधानसभाओं के लोग उनको अपना नेता मानते थे वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम किया
उन्होंने इंदिरा गांधी संजय गांधी राजीव गांधी के साथ मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष किया वास्तव में आनंद कौशिक जमीनी स्तर के एक मजबूत नेता थे ऐसे लोकप्रिय नेता की कमी हमेशा खलती रहेगी इस अवसर पर प्रेम दलाल पूर्व मेयर डॉक्टर अतर सिंह इनैलो के जिला अध्यक्ष रूपचंद लाम्मा ओम योग संस्था ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगीराज ओम प्रकाश महाराज जी अनील नागर पार्षद पूर्व पार्षद राकेश भड़ाना डॉ सौरभ शर्मा शिक्षाविद प्रोफेसर एम.पी सिंह कुलभूषण वशिष्ठ रेनू चौहान वशिष्ठ पूर्व पार्षद अनिल शर्मा वेदप्रकाश यादव अनिल नेताजी महेंद्र शर्मा रिंकू चंदीला सुरेश बेनीवाल हरिसिंह नंबरदार नरेश शर्मा प्रेम यादव जयभगवान शर्मा वेदराम शर्मा दिनेश शर्मा देवेंद्र दीक्षित योगेश तंवर सुखबीर पांचाल बिट्टू प्रेम रमेश सरपंच भुपेश रावत हितेश पंडित अजय रावत देवीचरण भारद्वाज प्रदीप धनखड़ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
