सरपंच सूरजपाल भूरा ने की अरुआ से बल्लभगढ़ बस सेवा सुचारु करने की मांग
सरपंच एसो. के अध्यक्ष ने भेजा फरीदाबाद रोडवेज जीएम को पत्र
फरीदाबाद। अरुआ से बल्लभगढ़ तक बस सेवा सुचारू रुप से चलाने की मांग को लेकर सरपंच एसो. जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष सूरजपाल भूरा सरपंच ने शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद जीएम शिखा को पत्र सौंपा है। सरपंच सूरजपाल भूरा ने बताया कि अरुआ से बल्लभगढ़ रुट पर चलने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले कुछ समय से नियमित एवं सुचारू रुप से संचालित नहीं हो रही है, इस कारण विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों को ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें पेश आती है। उन्होंने बताया कि कई बार बस समय पर नहीं आती तथा कुछ दिनों में बस सेवा पूर्णत: बंद भी रहती है, जिससे लोगों को महंगे और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जबकि यह रुट ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि अरुआ से बल्लभगढ़ रुट पर बस सेवा को नियमित, समयबद्ध एवं सुचारु रुप से संचालित करने करे ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। रोडवेज जीएम शिखा ने सूरजपाल भूरा को विश्वास दिलाया कि उनके पत्र पर विभाग द्वारा जल्द कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही बस सेवा सुचारु की जाएगी।
