भाजपा महिला मोर्चा पलवल द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

पलवल : भाजपा महिला मोर्चा पलवल के द्वारा आज पलवल दयानन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आशा भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि पोक्सो विशेषज्ञ व पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती अल्पना मित्तल जी रही। अल्पना मित्तल जी ने बच्चों को पोक्सो के विषय पर जानकारी दी और गुड टच बैड टच के बारे में समझाया। भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भी अपने विचार बच्चों के साथ सांझा किए।

स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बिजेन्द्र कुमार गौड़ जी ने कार्यक्रम को करवाने में अच्छा सहयोग दिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भावना महलावत, जिला सचिव रमन कुमारी, जिला सचिव सुमन सोलंकी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अर्चना वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष राजेश खत्री, सोमेश कार्यकारिणी सदस्य ,श्री सुभाष चंद्र,
श्रीमती विमलेश ,श्री महेश शर्मा ,श्री महेन्द्र सिंह, श्री श्यामदत्त शर्मा, श्रीमती ममता अग्रवाल, कुमारी पायल गर्ग ,श्रीमती लतेश, श्रीमती नीतूबाला ,श्रीमती अनुपमा, श्रीमती रेनू बाला ,श्रीमती उषा रानी, श्रीमती सीमा ,कुमारी मुनमुन, कुमारी करिश्मा,
आदि उपस्थित रहे।

You might also like