थर्टी सिक्स टोयोटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में थर्टी सिक्स टोयोटा, फरीदाबाद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल महिलाओं के सम्मान और उनकी उपलब्धियों को समर्पित था, बल्कि उनके लिए मनोरंजन और विशेष सौगातों का एक बेहतरीन मिश्रण भी रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व थर्टी सिक्स टोयोटा के कॉर्पोरेट मैनेजर आवेद खान द्वारा अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जे.पी. नागर द्वारा की गई। इस उत्सव में उमंग और मनोरंजन महिला दिवस की इस विशेष महफिल में महिलाओं के लिए कई आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। नेल आर्ट और लाइव स्केचिंग सेशन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए, जिसमें महिला मेहमानों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
इतना ही नहीं, संगीत के सुरों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया, जहाँ कुछ मेहमानों ने अपने प्रियजनों के लिए लाइव म्यूजिक का आनंद लिया। इस आयोजन की शोभा उस समय और बढ़ गई जब हिट 95 की प्रसिद्ध रेडियो जॉकी हरी प्रिया ने कार्यक्रम में शिरकत की। अपनी चिर-परिचित ऊर्जा और अंदाज के साथ आर.जे. हरी प्रिया ने ग्राहकों से संवाद किया। उन्होंने न केवल इस अद्भुत एक्टिविटी के बारे में अपने विचार साझा किए, बल्कि ग्राहकों से थर्टी सिक्स टोयोटा की सेवाओं और उनके अनुभव पर लाइव फीडबैक भी लिया।
यह भी पढ़ें
आर.जे. हरी प्रिया की उपस्थिति ने पूरे माहौल में ऊर्जा का संचार कर दिया। महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए थर्टी सिक्स टोयोटा ने एक शानदार स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत, आज से 31 मार्च तक यदि कोई भी कार किसी महिला के नाम पर बुक की जाती है, तो उन्हें मौजूदा स्कीम के अतिरिक्त 10,000 रुपये का विशेष गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर थर्टी सिक्स टोयोटा की पूरी टीम ने महिला शक्ति को नमन किया। सी.ई.ओ. रविंदर वर्मा, जी.एम. सेल्स पवन वत्स, सेल्स मैनेजर पारुल वाधवा और प्रेरणा बजाज, तथा टी-स्पर्श हेड दीपक अग्निहोत्री ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं मंगल भविष्य की कामना की। थर्टी सिक्स टोयोटा का यह प्रयास न केवल महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम बना, बल्कि ग्राहकों के साथ एक मजबूत और आत्मीय रिश्ता बनाने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम साबित हुआ।
