महिला सशक्त तो पहले से है, बस उसे शक्ति जागृत करने की जरुरत : उपमा अरोड़ा
हैल्स फाउंडेशन ने महिला दिवस पर किया संगीत कार्यक्रम व काव्य कोष्ठी आयोजित
फरीदाबाद । हैल्स फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका प्रबंधन हैल्स फाउंडेशन की बोर्ड मेंबर डॉक्टर माधवी सिंह एवं संचालन साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला द्वारा किया गया। डॉ माधवी सिंह ने बताया कि यह संस्था हेल्थ, एजुकेशन, आर्ट, लिटरेचर और सेंसिटिविटी के क्षेत्र में कार्य करती है इसलिए आज के कार्यक्रम में पांचो क्षेत्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत तिशा शर्मा के नृत्य से हुई और इसके बाद संगीत के कार्यक्रम और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क़े रूप में पलवल की डीडीपीओ उपमा अरोड़ा मौजूद रही। उपमा ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यक्रम बहुत ही रोचक था। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन मेरा मानना है महिला सशक्त तो पहले से ही है। लेकिन आज उसे शक्ति को जागृत करने की जरूरत है। महिला कलयुग के हनुमान की तरह है, जो अपनी शक्ति को भूली बैठी है। बस उस शक्ति को जागृत करने की जरूरत है।
कलयुग की ऐसी जिन महिलाओं को सशक्त किया उन्होंने चमत्कार किया और वे महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। इसमें कोई दो राय नहीं हैं जहां महिलाएं सशक्त है वह समाज लगातार तरक्की कर रहा है। इसके अलावा अन्य सम्मानित अतिथियों में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या ने अपनी उपस्थिति बनाई। इस मौके पर संस्था की ओर से शिक्षा प्रकोष्ठ की एम्बेसडर रक्षा सिंह एवं जनरल सेक्रेटरी रचना भाटिया और स्वास्थ्य प्रकोष्ठ से प्रीता आहूजा, प्रिया अहूजा, संगीता जैन, सुदेश सरोहा, रेणु देवी, पिंकी शर्मा, मेंटल हेल्थ स्पीकर रश्मि आहूजा एवं मोटिवेशनल स्पीकर बबीता नेगी एवं हैल्स की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सोनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
