14 और 15 मार्च को नगर निगम द्वारा सेक्टर 12 टाऊन पार्क में आयोजित किया जाएगा फ्लावर फेस्टिवल

फरीदाबाद। निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा शहरवासियों के लिए फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 14 व 15 मार्च 2026 को टाउन पार्क सेक्टर 12 फरीदाबाद में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल में शहरवासियों और पर्यटकों के लिए फूलों की भव्य सजावट (ग्रैंड फ्लोरल डिस्प्ले), आकर्षक प्रदर्शनी, वर्कशॉप, विभिन्न स्टॉल तथा फ्लोरल एग्जीबिट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य शहर में हरियाली और बागवानी के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा फरीदाबाद की सुंदरता को और निखारना है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ इस फ्लावर फेस्टिवल में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लें और इसे सफल बनाएं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नागरिक मोबाइल नंबर 98117-15068 और 84473-18015 पर संपर्क कर सकते हैं या ई-मेल [email protected] पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कोड स्कैन कर अपना रजिस्टेशन भी करा सकते है

You might also like