ई-सिम जनरे कर लाखों की ठगी, खाताधारक सहित दो गिरफ्तार

फरीदाबाद। ई- सिम जनरेट कर लाखों रुपए रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल खाताधारक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर 89 निवासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसको ठगो द्वारा झांसे में लेकर उसकी कॉल फारवर्ड करवा ली गई जिससे ओटीपी का एक्सस ठगो के पास चला गया।

इसके बाद शिकायतकर्ता के खाते से कुल 14 लाख 73 हजार 337 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली निवासी साहिल अख्तर(32) व वसीम अख्तर(31) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे वसीम को दिया था। खाता में ठगी के दो लाख 26 हजार रुपये आये थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। साहिल 12वीं व वसीम 9वीं पास है।

You might also like