एआई तकनीक से व्यापार को मजबूत करने पर हुआ सेमिनार
चहल कंप्यूटर कंपनी और गूगल इंडिया की पहल, ‘द एसएमबी सर्कल’ में डिजिटल बदलाव पर चर्चा
फरीदाबाद। फरीदाबाद के रेडिसन ब्लू होटल में चहल कंप्यूटर कंपनी और गूगल इंडिया के सहयोग से द एसएमबी सर्कल नामक विशेष उद्योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे और मध्यम व्यवसायों को आधुनिक क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीकों के माध्यम से सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यवसाय मालिक, कंपनी निदेशक और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें
विशेषज्ञों ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म और क्लाउड आधारित समाधान व्यवसायों की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन तकनीकों से कंपनियों में बेहतर तालमेल, सुरक्षित डेटा प्रबंधन और तेज निर्णय लेने की प्रक्रिया संभव हो पाती है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने गूगल वर्कस्पेस और एआई आधारित समाधान जेमिनी फॉर गूगल वर्कस्पेस के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन आधुनिक डिजिटल साधनों की मदद से कंपनियां अपने काम को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बना सकती हैं। इससे कर्मचारियों के बीच संचार बेहतर होता है और टीमवर्क भी मजबूत होता है।
इस अवसर पर चहल कंप्यूटर कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी कंपनी क्षेत्रीय उद्योगों को सुरक्षित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा और आधुनिक डिजिटल कार्यस्थल से जुड़े समाधान उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने एआई आधारित कार्यस्थलों के भविष्य और डिजिटल परिवर्तन को तेज करने में तकनीकी साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की।
