आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा गुरुग्राम में वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पाँचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान सैक रेस, ऑब्स्टेकल रेस, नींबू-चम्मच रेस, मटका रेस, थ्री-लेग रेस, 50 मीटर रेस, स्किपिंग प्रतियोगिता तथा वाटर बकेट रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विशेष बात यह रही कि अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा म्यूज़िकल चेयर और रस्साकशी प्रतियोगिता ने भी सभी का खूब मनोरंजन किया और पूरे मैदान में उत्साह का वातावरण बना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कण्व ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास की भावना सिखाते हैं, इसलिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी खेलो में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
यह भी पढ़ें
