रविंदर फागना क्रिकेट कप में जेएसडी क्रिकेट क्लब ने बारासिंघा को पांच विकेट से दी शिकस्त
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित 27वें रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट डे कप में जेएसडी क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबले में जेएसडी क्लब ने बारासिंघा टीम को पांच विकेट से हराया। बारासिंघा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वरुण कुमार (72 रन) और दक्ष (68 रन) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जेएसडी की ओर से ऋषि हरसाना ने 2 विकेट लिए। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसडी क्रिकेट क्लब ने सनी शर्मा की 84 रनों (43 गेंद) और समीर खान की 45 रनों की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से 19.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। बारासिंघा की ओर से राजीव सिंह ने 2 विकेट चटकाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सनी शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ और दक्ष चौधरी को ‘फाइटर ऑफ द मैच’ चुना गया।
