जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता: कविता सिंह परिहार
फरीदाबाद । जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक, फरीदाबाद कार्यालय द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक कविता सिंह परिहार, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत फरीदाबाद के कार्यकारिणी सदस्य ऋषि शर्मा, जितेन्द्र कश्यप व अजित सिंह सहायक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी, ओल्ड फरीदाबाद उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक कविता सिंह परिहार ने उपभोक्ताओं को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के बारे जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने अधिकारों विशेषतः सुरक्षा का अधिकार, चुनने का अधिकार, सूचना का अधिकार, सुनवाई का अधिकार व उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार आदि के बारे में सजग रहें। कोई भी वस्तु खरीदते समय उसकी कीमत गुणवत्ता व एक्सपायरी आदि के बारे में सचेत रहे तथा माल खरीदकर उसका कैश मेमो अवश्य लें। वस्तुओ/सेवाओं में किसी प्रकार की कमी के लिए जिला उपभोक्ता फोर्म या अन्य सम्बन्धित विभाग को तुरन्त शिकायत करें।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि हम सभी उपभोक्ता की श्रेणी में आते है और हम सबका कर्तव्य है कि स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करे तथा अपना सामाजिक उत्तरदायित्व निभाए। क्योंकि एक जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता कहा जा सकता है। इसमें उपभोक्ताओं को और अधिक शिक्षित व सजग बनाने में एनजीओ व शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते है। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत फरीदाबाद के कार्यकारिणी सदस्य ऋषि शर्मा ने बताया कि यह आयोजन बाजार के दुरुपयोग और सामाजिक अन्याय के खिलाफ विरोध करने का मौका देता है जो उन अधिकारों को कमजोर करते हैं।
इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह निरीक्षक, हिमालय निरीक्षक, गिरीश चंद्र निरीक्षक, संदीप निरीक्षक, अंकित कुमार उप-निरीक्षक, अखिल जैन उप-निरीक्षक व ईमरान उप-निरीक्षक के अलावा डिपो धारक व सामान्य उपभोक्ता भी काफी संख्या में उपस्थित रहे।
