भाजपा शासन में लोग मूलभूत सुविधाओं व अधिकारों से है वंचित : बलजीत कौशिक

जनहित के मुद्दों को लेकर सडक़ से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : रोहित नागर

फरीदाबाद। फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक और तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर में कहा है कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से हर वर्ग दुखी है भाजपा की सरकार जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है संवैधानिक संस्थाओं को माध्यम बनाकर जनता के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए सडक़ से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी। पल्ला पावर हाउस सेक्टर 35 में आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है, प्रदेश की सरकार को किसानों को मजदूर युवाओं किसी भी वर्ग की चिंता नहीं है, उनको मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। ेसम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल, पूर्व जिला संगठन सचिव युवा नेता नरेश गोयल ने किया।

जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी लोगों के काम नहीं हो रहे हैं एक साल बीत जाने के बाद भी सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी का अभी तक गठन नहीं हुआ है, फरीदाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है 200 करोड़ के जो पहले घोटाले हुए थे सरकार आज तक उनकी जांच नहीं करा पाई है इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। जन सम्मान समारोह को संबंधित करते हुए जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन जो वादे किए थे आज तक वह वादे पूरे नहीं हुए हैं युवा दर दर की ठोकर खा रहे हैं लोगों के वे वजह बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं, बुजुर्गों को पेंशन के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता युवा नेता रोहित नागर ने जन सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। एलपीजी गैस के सिलेंडर लोगों को नहीं मिल रहे हैं चारों तरफ  हा-हाकार हो रहा है। लोग पुराने समय को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों को याद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय गैस सिलेंडरों में पेट्रोल-डीजल में वृद्धि नहीं हुई जितनी भाजपा की सरकार में हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को शर्म आनी चाहिए, कांग्रेस के समय थोड़ी बहुत डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी होती थी तो भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नंगे होकर सडक़ों पर नाचते थे, आज क्या हुआ लोगों को गैस सिलेंडर क्यों नहीं मिल रहे हैं। डीजल पेट्रोल नहीं मिल रहा है, गैस ऐजेन्सियों पर लंबी कतारे लगी हुई है। लोगों को सुख सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है, क्या यही बीजेपी की सरकार का शासन है। उन्होंने भाजपा की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

बड़े नेताओं की आपसी गुटबाजी से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर निगम को बने हुए एक साल हो गया लेकिन फाइनेंस कमेटी ना होने के कारण पार्षद अपनी फाइलों को लेकर डर-डर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को सडक़ से लेकर संसद तक पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखती है। कांग्रेस की सरकार आने पर लाभकारी नीति जो भाजपा ने बंद की थी उनको दोबारा से चालू किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र को सरल और सुगम बनाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

रोहित नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो समान विकास करने में विश्वास रखती है, लेकिन आज क्षेत्र और नेता देखकर काम किए जाते हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें राहुल गांधी जी की नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने का काम करें। इस अवसर पर हरियाणा विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रेनू चौहान, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, डॉ सौरभ शर्मा, वेदप्रकाश यादव, उमेश कौशिक, बाबूलाल रवि, एन.के. शर्मा, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, प्रेम यादव, पंकज कश्यप, दिनेश गोयल, सोहनलाल मास्टर, जीतराम, लाल सिंह, नानक चंद, राजेश डागर, देवेंद्र मास्टर, राहुल फौजी, विजय कुमार, फतेह सिंह दांगी व सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

You might also like