पीएम मोदी की मन की बात को बहुत पसंद करते हैं देश के लोग : धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 मार्च) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को संबोधित किया । फरीदाबाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने अपने दफ्तर पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम को सुनते हुए कहा कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है क्योंकि पीएम मोदी पूरे देश की खास बातें इस कार्यक्रम में बता देते हैं ।
यह भी पढ़ें
धर्मवीर भडाना ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने ईरान इजरायल युद्ध के कारण देश में ए कुछ समस्याओं को लेकर देश नागरिकों से एकजुट रहने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया। उन्होंने अफवाहें फैलने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि गलत जानकारी से राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंच सकता है और लोगों से अपील की कि वे केवल सरकार की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में सौर ऊर्जा के बारे में विस्तार से बताया और लोगों से अपील की किशोर ऊर्जा का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा लोग करें । उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाडय़िों के बारे में काफी कुछ बताया। इस मौके पर फज्जर, विनोद कुमार , सुनीता, अनिल कुमार, गौतम, प्रेम बहादुर, रेखा, सावित्री शहीद कई लोग मौजूद रहे ।
