रतन इंस्टीट्यूट कॉलेज में हुआ युवा उत्सव का भव्य आयोजन
फरीदाबाद। रतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमैंट कॉलेज में शनिवार को युवा ऊर्जा, संस्कृति और समर्पण का संगम देखने को मिला। कॉलेज परिसर में आयोजित वार्षिक युवा उत्सव ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता को एक नया मंच प्रदान किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रतन ग्रुप के चेयरपर्सन,श्री यशवीर डागर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा उत्सव न केवल कलात्मक प्रतिभा को उजागर करता है,
यह भी पढ़ें
बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ श्याम कौशिक ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। युवा उत्सव में लोक नृत्य, समूह गान, और शास्त्रीय संगीत में विद्यार्थियों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। ग्रुप डांस और सोलो डांस में छात्रों ने भारतीय शास्त्रीय और वेस्टर्न नृत्य का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत किया। नाट्य कला में सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
और नवीनतम ट्रेंड्स और पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता के समापन पर, निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की और उन्हें पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए। युवा उत्सव ने न केवल उत्साह भरा, बल्कि सभी के लिए याद रखने योग्य अनुभव भी छोड़ा।
