6वां गुर्जर अधिवक्ता सम्मेलन संपन्न, सम्मेलन में पहुंचे पूर्व जज

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं ने दी महत्वूर्ण जानकारी

फरीदाबाद। गुर्जर अधिवक्ता परिषद् के बैनर तले सेक्टर-16ए के गुर्जर भवन में गुर्जर अधिवक्ताओं का 6वां गुर्जर अधिवक्ता(जी ए 500) सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  इस सम्मेलन में देश के पूर्व न्यायधीश,सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिवक्ता जिसमें मुख्यत एस. सिराधना पूर्व न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय, जी.एस अवाना पूर्व डीसीपी दिल्ली पुलिस, आर.ए इंकलाबी पूर्व आईएएस जम्मू एडवोकेट भारत भूषण गुर्जर पंचकुला,एडवोकेट रणवीर सिंह गुर्जर ग्वालियर,एडवोकेट सोरज अधाना,एडवोकेट एमपी नागर, एडवोकेट गजेन्द्र सिंह मुरैना,

एडवोकेट एनएल गुर्जर डीन जयपुर डॉ. विजय अवाना जी सुप्रीम कोर्ट दिल्ली,सलाह. विकास अवाना,वकील जफर और इकबाल जे.के,निशांत अवाना, एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (एओआर), भारत का सर्वोच्च न्यायालय,अधिवक्ता अनिकेत चौधरी,एडवोकेट अमित बैंसला, स्टैंडिंग काउंसिल यूनियन ऑफ इंडिया, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, दिल्ली,डॉ. अजयपाल नागर (संस्थापक एनसीआर कॉलेज ऑफ लॉ, बम्बावर, दादरी, गौतमबुद्ध नगर),एडवोकेट सुनील नागर,एडवोकेट शांताराम महाजन महाराष्ट,एडवोकेट यशपाल सिंह कसाना वडोदरा गुजरात,एडवोकेट गौरव अधाना,

एडवोकेट राजकुमार कसाना उच्च न्यायालय, जयपुर,एडवोकेट सुदेश कसाना उच्च न्यायलय जयपुर,एडवोकेट जगदीश बिधूड़ी पलवल, एडवोकेट रामेन्द्र सिंह गुर्जर म.प्र,एडवोकेट हरिराम गुर्जर उच्च न्यायालय जयपुर, सलाह. मयंक अवाना,दिल्ली,एडवोकेट मनोज कुमार होडल,एडवोकेट कुलदीप भारगढ़ एनएनएल,एडवोकेट कुलदीप चंदेला एनएनएल,एडवोकेट अंजू गुर्जर जोधपुर,सुमित चौधरी,एडवोकेट ब्रिजेश चौधरी पलवल, एडवोकेट आदर्श पलवल,एडवोकेट विष्णु पलवल,एडवोकेट जोगेन्दर सिंह गुर्जर मुरैना मध्य प्रदेश,एडवोकेट ललित भाटी नोएडा,एडवोकेट कपिल मोरल दिल्ली,एडवोकेट डीके भाटी सुप्रीम कोर्ट शामिल हुए। इस सम्मेलन में गुर्जर अधिवक्ता ने भारतीय दंड सहिंता की नई नई धराओं के साथ साथ कानूनी बारीकियों को वरिष्ठजनों से सीखा।

सम्मेलन में सभी ने सार्थक चर्चा के बाद कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए। नए बने अधिवक्ताओं को उनके अधिकारों के साथ साथ भविष्य में आगे बढऩे के टिप्स भी दिए गए। इसके साथ साथ किस तरह की तैयारी करके ज्यूडिशल सेवा में जज बना सकते है उसके बारे में भी विस्तारपूर्व बताया गया। कुछ अधिवक्ताओं ने समय समय पर आने वाली कुछ परेशानियों का जिक्र किया,जिसका वरिष्ठजनों ने अपने सार्थक जवाब से उन्हें संतुष्ट किया। गुर्जर अधिवक्ता सौराज अधाना ने बताया कि इससे पहले जयपुर,चड़ीगढ़,देहरादून,जम्मू और गवालियर में यह सम्मेलन आयोजित हो चुका है और आज फरीदाबाद की धरती पर हुए इस सफल सम्मेलन के लिए वे सभी का दिल से धन्यवाद करते है। इस सम्मेलन में लगभग 250 अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

You might also like