मार्किट कमेटी फरीदाबाद के चेयरमेन सुभाष आहूजा की उपस्थिति में शुरू हुई गेहूं की खरीद
फरीदाबाद। मार्किट कमेटी फरीदाबाद के चेयरमेन सुभाष आहूजा,उप चेयरमेन सोनू शर्मा,कमेटी के सचिव बसंत कुमार,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इस्पेक्टर गिरीश,सब इस्पेक्टर इसरान खान,मड़ी सुपरवाइजर राहुल कुमार आजाद,ऑक्सन रिकार्डर बलजीत सिंह की उपस्थित में आज सेक्टर-16 अनाज मंडी में किसानों से गेहूं की खरीद की गई। कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहूजा मार्किट कमेटी द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं से खुश नजर आए। उन्होंनें सरकार द्वारा पहली बार प्रयोग में लाई जा रही बायोमैट्रिक सुविधा को भी देखा जो किसानों के लिए काफी लाभदायक सिद्व होगी।
यह भी पढ़ें
इस मौके पर सुभाष आहूजा ने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना उचित मूल्य पर खरीद रही है तथा तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, प्रभावी और किसान हितैषी है। उन्होनें कहा कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले।
एक किसान ने चेयरमेन सुभाष आहूजा को बताया कि पुलिस उनके ट्रेक्टर को रोक रही है जबकि मुख्यमंत्री ने आदेश दे रखे है कि किसान नंबर प्लेट हाथ से लिखकर या स्टीकर लगाकर लाए तो उन्हें नहीं रोका जाए। सुभाष आहूजा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस बारे में एसडीएम के बात करेगें ताकि किसानों को कई असुविधा ना हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोताही और देरी न हो और पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाए। उन्होनें कहा किं मंडी में शुद्व पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, सीसीटीवी व्यवस्था,बायोमैट्रिक इलैक्ट्रोनिक डिवार्ईंस,गेट पास,बारदाना उपलब्धता और फसल उठान जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरूस्त होनी चाहिए।
