योग करके भारतीय योग संस्थान ने मनाया अपना स्थापना दिवस
फरीदाबाद। भारतीय योग संस्थान की सेक्टर 28 शाखा अपना पार्क-1, मदर डेरी पॉकेट द्वारा संस्थान का 60वां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 80 से 85 साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक डॉक्टर सुरिंदर रैना द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. रैना ने आधुनिक जीवनशैली में योग की प्रासंगिकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास द्वारा हम न केवल मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि विभिन्न गंभीर बीमारियों से भी स्थायी छुटकारा पा सकते हैं। संस्थान की गौरवमयी यात्रा पर प्रकाश कार्यक्रम में संस्थान के उच्चाधिकारी अशोक गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्र प्रमुख राजिंदर शर्मा ने भारतीय योग संस्थान की नीतियों और समाज के प्रति इसके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि कैसे संस्थान नि:स्वार्थ भाव से जन-जन तक योग पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
यह भी पढ़ें
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय योग संस्थान की प्रचार सामग्री और योग साहित्य की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका उद्देश्य साधकों को योग के सैद्धांतिक और आध्यात्मिक पहलुओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की सफलता में सेक्टर 28 की योग टीम का विशेष सहयोग रहा, जिनमें मुख्य रूप से राजिंदर शर्मा, त्रिलोक आहूजा, डा. जगदीश सिंह राणा, महावीर सिंह प्रधान आरडब्ल्यूए, कृष्ण लाल खेड़ा, सतपाल गुप्ता, यशपाल कोहली, वेद प्रकाश गोयल, कमल कपूर, अजय पारीक, महेंद्र खन्ना, वी के बजाज एवं राकेश जेटली, द्रोपती आहूजा, कविता र्मा, कांता गुप्ता, सुमन वर्मा, सरोज गुप्ता, प्रतिभा खन्ना, नीरू मल्होत्रा, आशा महेश्वरी, अंजलि रैना और मीनाक्षी अग्रवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सह केंद्र प्रमुख त्रिलोक आहूजा ने सभी अतिथियों और साधकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया।
