अग्रवाल कॉलेज में हुआ हेरिटेज वॉक का आयोजन

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के इतिहास विभाग के इंटैक यंग हेरिटेज क्लब द्वारा विश्व विरासत दिवस के अवसर पर रानी की छतरी तथा राजा नाहर सिंह महल का भ्रमण किया गया जिसमें महाविद्यालय के बी.ए. के इतिहास विषय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अग्रवाल कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता और महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सद्प्रेरणा से कॉलेज में समय समय पर महत्वपूर्ण दिवसों का आयोजन होता है। अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे पूर्वजों और पुराने समय की धरोहरों को संजोकर रखने वाली इस अनमोल विरासत की कीमत को ध्यान में रखकर ही संयुक्त राष्ट्र की संस्था युनेस्को ने वर्ष 1983 से हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

इससे पहले हर साल 18 अप्रैल को विश्व स्मारक और पुरातत्व स्थल दिवस के रुप में मनाया जाता था पर युनेस्को ने हमारे पूर्वजों की दी हुई विरासत को अनमोल मानते हुए फिर इस दिवस को विश्व विरासत दिवस के रुप में बदल दिया। इतिहास विभागाध्यक्ष व क्लब के संयोजक  डा. जयपाल सिंह जी ने अपने संबोधन में इन धरोहरों के इतिहास की जानकारी देने के साथ-साथ सभी विद्यार्थियों को इंटैक क्लब की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने के लिए कहा और विश्व विरासत दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाई जा सके यही इस दिवस का मूल उद्देश्य है।

इतिहास विभाग की प्रवक्ता व क्लब की सह-संयोजक डॉ सुप्रिया ढांडा ने बताया कि अग्रवाल कॉलेज के इंटैक क्लब में अनेक विधार्थी हैं, जो भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिए हुए हैं और महाविद्यालय का यह क्लब वर्ष 2009 से निरंतर विभिन्न प्रतियोगिताओं व शैक्षणिक भ्रमण द्वारा युवा पीढ़ी को भारत की ऐतिहासिक विरासतों व भारत के गौरवमयी इतिहास, सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान करा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए ऐतिहासिक विरासतों को संरक्षण हेतु अनेक जोशीले नारे लगाते हुए लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरुक भी किया।

You might also like