सेक्टर 65 में लगाया गया निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप

स्थानीय लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

फरीदाबाद । सेक्टर 65 बल्लभगढ़ स्थित भोले बाबा मंदिर परिसर में सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर 8 के डॉक्टरों की टीम द्वारा एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया ।
कैंप में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, एस जी पी टी आदि का चेकअप टेस्ट किया गया और दवाइयां आदि लिखी।
डॉक्टरों की टीम ने ने उपरोक्त रोगों के अलावा अन्य प्रकार के रोगों के बारे में भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया और बीमारियों से बचाव की अनेक उपाय बताए।
भोले बाबा मंदिर कमेटी के प्रधान सूबे सिंह मान, बिजेंद्र फौजदार,महेश चौधरी,देवेंद्र शर्मा, मास्टर सुमेर सौरोत, सुरेश सोलंकी सहित अन्य कमेटी सदस्य मौके पर मौजूद रहे । कमेटी सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार अब निरंतर स्वास्थ्य संबंधी चेकअप कैंप यहां पर लगाते रहेंगे ताकि लोग स्वास्थ्य लाभ उठाते रहे। आज कैंप में स्थानीय लोग काफी संख्या में शामिल हुए और स्वास्थ्य लाभ उठाया।
You might also like