सुमन बाला बनीं इरकॉन इंटरनेशनल की स्वतंत्र निदेशक, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जताया आभार

फरीदाबाद। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-आधिकारिक (स्वतंत्र) निदेशक के रूप में नियुक्त होने पर पूर्व महापौर सुमन बाला ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने सुमन बाला को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सुमन बाला की नियुक्तिफरीदाबाद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुमन बाला अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा इरकॉन के माध्यम से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

सुमन बाला ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और विश्वास के लिए वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता तथा फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।

उन्होंने कहा कि इरकॉन जैसी प्रतिष्ठित नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के निदेशक मंडल में नियुक्त होकर वह स्वयं को अत्यंत सम्मानित और अभिभूत महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। इरकॉन देश के रेलवे, हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अपनी नई भूमिका में वह राष्ट्र निर्माण के विजन और देश के बुनियादी ढांचे के विकास में अपना सर्वोत्तम योगदान देने, उत्कृष्ट कॉर्पोरेट गवर्नेंस एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा कंपनी के रणनीतिक विकास और शेयरधारकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगी।

इस अवसर पर अमित आहूजा, उजागर सिंह, वेद प्रकाश मोनू, गुलशन भाटिया, राम जुनेजा, दयाल नागपाल, हरिंदर खालसा, कवल आहूजा, अमरजीत सिंह, योगराज भाटिया, संदीप मावी, गुलशन डुडेजा, ललित झांब, तरुण शर्मा, राकेश भाटिया, राहुल अदलखा, जिमी अदलखा, किशन डांग, मोहनलाल अरोड़ा एवं एडवोकेट तरुण भाटिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.