संजय कालोनी के अंतर्गत लडाई झगडा करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी संजय कालोनी की कार्रवाई,

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिस पर व्यक्ति पर डंडो से हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम ने तेजपाल वासी संजय कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार हरी सिंह वासी संजय कालोनी ने पुलिस चौकी संजय कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके लडके जितेंद्र ने उसके ही पडोस में रहने वाली लडकी से शादी कर ली, जिस पर उसके घरवाले शिकायतकर्ता से रंजिस रखने लगे, जिसके चलते 24 अगस्त की सुबह तेजपाल व उसके 8/9 साथी उसके साथ मारपीट करने लगे। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तेजपाल की लडकी ने, शिकायतकर्ता के लडके से शादी कर ली थी, जिस पर तेजपाल शिकायतकर्ता से रंजिस रखने लगा था और 24 अगस्त की सुबह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। आरोपित से एक डंडा बरामद हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.