आईएलआर जसाना में हुआ खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन
फरीदाबाद। इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड रिसर्च. जसाना, फरीदाबाद में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के बैनर तले नेशनल स्पोर्ट डे के उपलक्ष में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रोफेसर डॉ पंकज श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर श्री सुभाष चंद्र शुक्ला तथा श्री विनोद कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे शॉट पुट, रेस व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। शॉट पुट के लड़कियों की प्रतियोगिता में तनीषा एलएलबी फाइव ईयर ने प्रथम तथा अंजलि एलएलबी थ्री ईयर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के लडक़ों की प्रतियोगिता में हर्ष भाटी एलएलबी फाइव ईयर ने प्रथम तथा कुणाल एलएलबी थ्री ईयर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ में लड़कियों में चेल्सी एलएलबी फाइव ईयर तथा लडक़ों में समीर एलएलबी फाइव ईयर ने बाजी मारी। वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में अंशुल, समीर, स्नेह, पुष्कर, गौतम, सुमित व हर्ष भाटी की टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. दिलीप कुमार यादव तथा मि. शिवम मौर्य की मुख्य भूमिका रही।