श्री सिद्धदाता आश्रम में भगवान श्री राधेकृष्ण का पवित्र यमुना जल से होगा अभिषेक

फरीदाबाद। श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने हथिनी कुण्ड से चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भराव किया पवित्र यमुना जल भेंट किया। श्रीयमुना जल जागृति अभियान के तहत यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से यमुनाजी की यथार्थ स्थिति पर विस्तृत चर्चा किया। इस अवसर पर डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराधेकृष्ण का नित्य अभिषेक भी पवित्र यमुना जल से कराने की सनातन परम्परा रही है।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, षष्ठी महोत्सव, श्री राधा अष्टमी, षष्ठी महोत्सव, आदि अत्यंत विशेष अवसर हैं जिनमें भगवान श्री राधेकृष्ण के पवित्र यमुना जल से अभिषेक का खास महत्व है। यमुना जी की प्रकृतिक मार्ग में लगभग ढाई दशकों से स्थिति अत्यंत दयनीय है, ऐसे में हमारी सनातन परम्परा को कुठाराघात पहूँच रहा है। यमुना रक्षक दल वर्ष 2021 में वृन्दावन कुम्भ के अवसर पर हरियाणा के वर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सहयोग से 10,000 लीटर पवित्र यमुना जल हथिनी कुण्ड से लाकर वृन्दावन कुम्भ में आए सभी संतो को भेंट करने के साथ ही ब्रजक्षेत्र सहित फरीदाबाद के श्री राधेकृष्ण मंदिरों में भी भेंट किया था।

तब से विभिन्न शुभ अवसरों पर डाकपत्थर तथा हथिनी कुण्ड से पवित्र यमुना जल का भराव कर सनातन परम्परा को पुष्पित- पल्लवित करने का प्रयास जारी है।  स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने यमुना रक्षक दल के तत्वावधान चल रहे कार्यों की बड़े सहृदयता सराहना किए। इस पावन अवसर पर श्रीयमुना जी की निर्मलता एवं अविरलता के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रो. (डॉ.) आर. एन. सिंह जी ने पूज्य गुरुदेव जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। यमुना रक्षक दल के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेश सिंह, यमुना रक्षक दल के युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राज गौरव आदर्श, ध्रुर्व ठाकुर, बिल्लू कुमार सहित अन्य यमुना प्रेमी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.