लायन संदीप कुमार ने करवाई लॉयस क्लब की इंस्ट्रालेशन सेरेमनी व पांच सदस्यों को दिलवाई शपथ  

लायन सुरेश मदान बने प्रधान, दोहराया जरुरतमंदों की सेवा का संकल्प    

फरीदाबाद। लॉयस क्लब फरीदाबाद ओल्ड का स्थानीय जिमखाना क्लब सेक्टर-15ए में स्वर्ण जयंती शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट-321ए-1 के पदाधिकारियों, विभिन्न लॉयस क्लबों के पदाधिकारियों, सदस्यों व अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का गौरवपूर्ण संचालन लायन आर.के. चिलाना ने विशेष कौशल से किया। पूर्व प्रधान लायन उमेश पांचाल ने मीटिंग प्रारंभ की। ईश वंदना व राष्ट्रीयगान डा. शिवम मदान द्वारा की गई। दीपशिखा तथा कार्यक्रम का उद्घाटन मल्टीपल के सचिव व पूर्व गर्वनर लायन ओंकार सिंह रेणु ने किया। समारोह के चेयरमैन लायन देवेंद्र गोयल ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। को-चेयरमैन लायन एस.पी. सचदेवा व संयोजक लायन बी.एस. चौधरी ने अपना सहयोग दिया।  पूर्व गर्वनर लायन एन.के. गुप्ता ने क्लब से जुड़े पांच नए सदस्यों को मोमबत्ती जलाकर दीक्षा समारोह सम्पन्न कराया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन संदीप कुमार ने क्लब के निदेशकों पीआरओ, कोषाध्यक्ष, सचिव, प्रधान सभी पदाधिकारियों को उनके पद की जिम्मेदारियां समझाते हुए कुशल अंदाज में शपथ ग्रहण कराया व सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दिलाया। नवनिर्वाचित प्रधान लायन सुरेश मदान का पदाधिकारियों, सदस्यों व अतिथियों ने फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

प्रधान लायन सुरेश मदान ने स्वर्ण जयंती वर्ष में बढ़चढकर जनसेवा के कार्य करने व जरूरतमंदों के लिए बड़े प्रकल्प पर विचार करने का निर्णय किया तथा अपने लांयस भवन सेक्टर-19 को मंदिर बताते हुए पीआरओ लायन प्रदीप गर्ग की क्लब के स्वर्ण जयंती वर्ष पर भावपूर्ण कविता को सराहा गया। एक्लेसेडर ऑफ गुडविल पूर्व गर्वनर लायन तेजपाल सिंह खिल्लन ने क्लब के कार्याे को सराहा व जनसेवा के बड़े कार्य करने को प्रोत्साहित किया व सहायता का आश्वासन भी दिया। वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर डा. प्रतिभा अग्रवाल व राकेश कुमार जग्गी ने क्लब को शुभकामनाएं देते हुए उत्तम सेवा कार्य करते रहने को प्रोत्साहित किया।  पूर्व गर्वनर लायन अनिल अरोड़ा ने सभी की ओर से क्लब को शुभाशीष व शुभकामनाएं दी। क्लब के सदस्य लायन आर.एस. गांधी व लायन नरेश कुमार ने डिस्ट्रिक्ट लायन विद्यालय के छात्रों के लिए 50 हजार रुपए राशि की पुस्तकें दिलाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनपद पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

पचास वर्ष पूर्व 14-6-77 को लायन ए.आर. वोहरा द्वारा इस क्लब की स्थापना की गई थी। सभी ने उन्हें दिल से बधाईयां दी। क्लब में पांच स्थायी प्रकल्पों द्वारा प्रतिदिन सेवा कार्य किए जाने की सभी जनपद पदाधिकारियों नेभूरि-भूरि प्रशंसा की। सर्व लायन आई.एस. कटारिया, राजपाल गर्ग, मुकेश अरोड़ा, राधेश्याम अग्रवाल, विनीत गर्ग, सचिव जयदीप कात्याल, रचना कात्याल, संजीव महाजन, जे.एम. मल्होत्रा, अशोक अरोड़ा, मुकेश गर्ग, राजेश शर्मा, रवि शर्मा, दिनेश गर्ग, धर्मेन्द्र कौशिक, सुभाष आहूजा सभी ने अपनी दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इस अवसर पर अन्य क्लबों के माननीय व विशिष्ठ लायन सदस्यों बीएम शर्मा, नरगिस गुप्ता, एसके मधोक, टीएस बेदी, योगेंद्र तेवतिया, महेश बांगा, संजीव ग्रोवर, जेपी गुप्ता, आरके ओझा, आरके गोयल, जीके गुप्ता, आरपी ओझा, जेपी गुप्ता, संजीव गर्ग, प्रो. चुघ, राजन भटिया, सतीश परनामी, अनिल मेहता, गिरीश गुप्ता, प्रवीण राघव, शैलेंद्र सिंघल, राहुल सिंघल आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। इस शानदार कार्यक्रम का समापन सुरुचिपूर्ण भोज के साथ सम्पन्न हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.