विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने सफाई अभियान की शुरुआत कर दिया स्वच्छता का संदेश, किया पौधारोपण

फरीदाबाद। सेवा और संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में सफाई एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन संजीव बैसला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने स्वयं सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में आमजन की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बाद विधायक ने अनाज मंडी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों से लोगों में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ की वाइस चेयरमैन कांता बंसल,पार्षद सोनू वैष्णव, मंडी सचिव इंद्रपाल,सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल,प्रधान मंडी पुरुषोत्तम डागर,श्रीचंद सैनी,रविंद्र वैष्णव, कुणाल वैष्णव,गुलशन बंसल,  डागर,सुनील शर्मा सहित अनाज मंडी के आढ़ती एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.