दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल का महाकुंभ, 20 विद्यालयों की टीमों ने दिखाया दमखम

फरीदाबाद। खेल भावना, जोश, जुनून और रोमांच से सराबोर दो दिवसीय अंडर-14 अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट काआयोजन दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-88, ग्रेटर फरीदाबाद में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स, फरीदाबाद एजुकेशनल चैप्टर के तत्वाधान में किया गया। 31 अक्टूबरसे 1 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद के 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और मैदान पर अपनी प्रतिभा, कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ 31 अक्टूबर को मुख्य अतिथि श्रीमती हिमाद्री कौशिक (डी.सी.पी.मुख्यालय, फरीदाबाद) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। सहोदय के अध्यक्ष सुरेशचंदर, महासचिव डॉ. विजय लक्ष्मी, विद्यालय के चेयरमैन टी.एस.दलाल, निदेशक प्रयास दलाल, सुभाष सोरेन (चेयरमैन, ए.डी सीनियर सैकेडंरी स्कूल), यशवंत शर्मा (चेयरमैन एम. डी. पब्लिक स्कूल), सुशील जैन, (चेयरमैन मॉर्डन स्कूल), श्रीमती ज्योति दहिया (प्रधानाचार्या डी.ए.वी, सैनिक कॉलोनी), श्रीमती बिन्दु शर्मा (प्रधानाचार्या, डी.पी.एस. ग्रेटर फरीदाबाद), श्रीमती कृष्णा मिश्रा (प्रधानाचार्या ए.वी.एन.), श्रीमती हेमा अरोड़ा (प्रधानाचार्या, डी.ए.वी. पोलिस पब्लिक स्कूल),

श्रीमती रूपम सचदेवा (प्रधानाचार्या, ग्रैंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल), व श्रीमती नज़मा फरीदी (प्रधानाचार्या, वृन्दा इंटरनेशनल स्कूल) भी उपस्थित रहे। समारोह का आगाज डी.एस.आई.एस. के विद्यार्थियों की मनमोहक ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति सेहुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। ब्लू एंजेल्स स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति और 20 विद्यालयों की टीमों के अनुशासित मार्च पास्ट ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। विद्यालय के चेयरमैन श्री टी. एस.दलाल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ चरित्र निर्माण का महत्त्वपूर्ण माध्यम बताया। वहीं निदेशक प्रयास दलाल जी ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होते बल्कि वे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, सहयोग और चुनौतियों का सामना करने की भावना विकसित करते हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती हिमाद्री कौशिक ने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

सहोदय अध्यक्ष श्री सुरेश चंदर ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में सक्रिय भागीदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने शानदार पासिंग, बेहतरीन रणनीति, दमदार डिफेंस और गोल करने के रोमांचक प्रयासों से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का समापन 1 नवंबर को फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उन्होंने खिलाडिय़ों की प्रतिभा और खेल के प्रतिसमर्पण की सराहना करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। प्रतियोगिता में डी.ए.वी. (एन.टी.पी.सी.) की टीम ने प्रथम स्थान व दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन ने विभिन्न विद्यालयों के युवा खिलाडिय़ों कोअपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मित्रता, सहयोगऔर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने काअवसर दिया। डी.एस.आई.एस का यह आयोजन इस संदेश के साथ यादगार बना कि खेल के मैदान में वास्तविक सफलता केवल गोल और ट्रॉफी से नहीं बल्कि अनुशासन एक जुटता और खेल भावना से तय होती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.