स्वागत के लिए बनाए गए 17 द्वार; नासिक बैंड, सफेद घोड़े और आकर्षक झांकियां रहेंगी विशेष आकर्षण

फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में इस बार महिलाओं द्वारा डांडिया और गरबा नृत्य के साथ अगुवाई करना विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजकों के अनुसार, फरीदाबाद में पहली बार इस तरह महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शोभायात्रा की अगुवाई की जाएगी। आयोजन को लेकर समिति की विशेष बैठक यात्रा के संयोजक दिनेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समिति के प्रधान एडवोकेट दिनेश गोयल ने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर में 17 स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इन द्वारों पर विभिन्न स्थानों के लोग शोभायात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। शोभायात्रा में नासिक बैंड, सफेद घोड़े और आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेंगी, जो आयोजन की शोभा बढ़ाएंगी।

उन्होंने बताया कि युवाओं को महाराजा अग्रसेन के विचारों और समाज की परंपराओं से जोडऩे के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस बार बड़ी संख्या में युवाओं के शोभायात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में श्री अग्रसेन समाज (पंजीकृत), फरीदाबाद के उपाध्यक्ष डॉ. संजय गर्ग सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से अधिवक्ता नरेश मित्तल, भगवत अग्रवाल, सुभाष गर्ग, अनिल बंसल, अशोक गर्ग, परमानंद गोयल, बनवारी लाल गर्ग, प्रमोद मंगला, सीए हरीश मंगला, राम कुमार मित्तल, सीए मुकुल मंगला, वी.पी. गोयल जी प्रमोद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पंजाब केसरी’ के ब्यूरो चीफ महावीर गोयल, गौरी शंकर अग्रवाल, हरदेव तायल, श्रीमती अनीता अग्रवाल, सीमा मित्तल, सरिता गोयल, मंजू गर्ग, रेनू मित्तल, मंजू गर्ग, मीनाक्षी गोयल, राशि गर्ग, हर्षिता गर्ग, अंजली मित्तल, पूनम गर्ग, सीमा मित्तल, पूजा गर्ग, नेहा गर्ग, ओम प्रकाश गर्ग, वी.के. मंगला, संदीप गर्ग, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर प्रधान एडवोकेट दिनेश गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाज में समानता, सहयोग और सेवा की भावना का संदेश देता है।

शोभायात्रा के माध्यम से इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन में अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में पार्षद मुकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अग्रवाल समाज के कई विशिष्ट व्यक्ति भी विशेष रूप से शामिल होंगे। शोभायात्रा को लेकर अग्रवाल समाज की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने डांडिया नृत्य की रिहर्सल भी की और आयोजन की तैयारियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। डांडिया और गरबा की रंगारंग प्रस्तुति के साथ महिलाओं की अगुवाई इस बार शोभायात्रा को एक अलग पहचान देगी। समिति का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडऩा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.