बुलंद भारत पार्टी ने मनाया होली मिलन समारोह

फरीदाबाद : बुलंद भारत पार्टी ने आज एस जी एम नगर फरीदाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर होली मिलन समारोह व कार्यकर्ता परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया व सैकडों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में होली मिलन समारोह मनाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल कांत व महासचिव मनोज शर्मा अधिवक्ता ने समस्त देशवासियों को होली के त्यौहार की बधाइयाँ व शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि बुलंद भारत पार्टी का उदय देश की राजनीति की दिशा- दशा बदल कर देश को अखंड व बुलंद भारत के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से हुआ है व पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु पूर्ण निष्ठा व तन मन धन से इस दिशा में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button