युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगी) ने नवमतदाताओं से किया संवाद

मोदी जी युवाओं को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने को संकल्पित : योगेन्द्र शर्मा

फरीदाबाद, 12 फरवरी  आज फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगी) का आगमन हुआ। फरीदाबाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा का फरीदाबाद टोल टैक्स पर भव्य स्वागत किया।उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा जी का तिगांव विधानसभा में रोड शो का कार्यक्रम हुआ।
उसके बाद सेक्टर 15 जिला कार्यालय अटल कमल पर नव मतदाताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत पर संवाद किया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद युवाओं के स्वरोजगार और अनेक प्रकार की योजनाओं को बताते हुए किस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोगों को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने को संकल्पित हैं।
श्री शर्मा जी ने युवाओं को संबोधित  करते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा की कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की पार्टी ना होकर बापू- बेटा की पार्टी है।राजनीति  में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे एक सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी के किसी भी अहम् पद पर सुशोभित हो सकता है। सभी युवाओं एवं नवमतदाताओं ने भारत माता का जय घोष करते हुए देश में तीसरी बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
योगी ने हुड्डा परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार 2019 में बाप बेटे की साइकिल में पंचर करने का काम किया उसी प्रकार इन चुनावों में भी पुनः साइकिल पंचर होगी और दीपेंद्र हुड्डा को दीपंचर संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री जीतेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव,अमित महेद्र, प्रदेश सह IT प्रमुख अक्षय तवर, जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक कार्तिक वसिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव,जिला सचिव आदेश यादव, करण गोयल, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, ज़ैनब नकवी और फरीदाबाद के युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button