प्रवीण प्रजापति बने भाजपा ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद के जिला सह मीडिया प्रभारी

फरीदाबाद, 01 मार्च भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने हाईकमान की स्वीकृति के बाद बल्लभगढ़ निवासी प्रवीण प्रजापति को भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला फरीदाबाद का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर प्रवीण प्रजापति ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान सिंह सहित समस्त भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंप गई है इसका वह निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करे इसके लिए पूरी मेहनत करेंगे।

Related Articles

Back to top button