कांग्रेस के लिए सच्चे सिपाही के रुप में कार्य कर रहे चौ. उदयभान : अनिल कुमार नेताजी
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
फरीदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी कांग्रेसी नेताओं के साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं चार बार के विधायक चौ. उदयभान का जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने उनके होडल स्थित निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने फूलों का बुक्के भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर चौ. उदयभान की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर अनिल कुमार नेताजी ने कहा कि चौ. उदयभान कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भ है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया है। अपने प्रदेशाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान उन्होंने छत्तीस बिरादरी के लोगों का मान सम्मान करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम किया, यही कारण है कि आज उनके जन्मदिवस पर फरीदाबाद ही नहीं अपितु समूचे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बधाईयां देने पहुंच रहे है। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने सभी कांग्रेसजनों का आभार जताते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन के समक्ष उजागर करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य रुप से कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम लाल, रेवाड़ी से कांग्रेस नेता रमेश ठेकेदार, हरियाणा प्रदेश के युवा नेता एवं समाजसेवी गौरव चौधरी इत्यादि ने भी चौ. उदयभान को जन्मदिन की बधाई दी।
