‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्’ प्रत्येक भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम भरने का महामंत्र है :  डॉ. रवि हाण्डा

फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) के प्रांगण में  में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाए गए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने संस्थान के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल शब्द नही है, यह प्रत्येक भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम भरने का महामंत्र है। यह प्रत्येक भारतीय में साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। इसे सुनकर, पढक़र तथा गाकर हम आत्मविश्वास एवं दृढ़संकल्प के साथ सिद्धि की ओर अग्रसर होते हैं। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राएँ विशेष रूप से उपस्थित हुए।

You might also like