बीड़ कालवा की महिला शक्ति ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत रस्साकस्सी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया
कुरुक्षेत्र । सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत आयोजित विधानसभा स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता में बीड़ कालवा की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने अब लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और टीम भावना ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान आकर्षित किया।
यह भी पढ़ें
बाबैन क्षेत्र के गांव बीड़ कालवा की इस मजबूत टीम में प्रवीन कुमारी, सीमा रानी, ज्योति रानी, सरोज रानी, नेहा रानी, रजनी रानी, कविता, रीना देवी, नीतू रानी, सरोज रानी, सरोज बाला और दिव्यांका शामिल थीं, जिन्होंने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ मुकाबले में भाग लिया। खिलाड़ियों ने प्रत्येक चुनौती का सामना साहस के साथ किया और अंतिम क्षणों तक शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कोच सुदेश रानी ने सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली इन प्रतिभावान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा
