“घर बचाओ संघर्ष समिति” को कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया खुलकर समर्थन

- गरीबों और किसानों के घर उजाड़ने की साजिश को कांग्रेस पार्टी कभी नहीं होने देगी सफल : गिरीश भारद्वाज

फरीदाबाद । आज “घर बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले पूर्व जिला पार्षद वीरपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद के गांव बडौली एवं प्रहलादपुर में चल रहे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में बल्लभगढ़ विधानसभा से कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर अपना खुलकर समर्थन दिया।

धरना स्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गिरीश भारद्वाज ने कहा कि गरीबों और किसानों के घर उजाड़ने की किसी भी साजिश को कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपने घर और जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों के साथ कांग्रेस चट्टान की तरह खड़ी है और इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ा जाएगा।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ग्रामीणों की आवाज को दबाने की कोशिश की गई तो कांग्रेस जन आंदोलन को और तेज करेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद वीरपाल गुर्जर ने कहा कि बडौली और पहलादपुर के लोग अपने हक की लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके से लड़ रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह संघर्ष रंग लाएगा।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने घर, जमीन और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर टेकचंद शर्मा, भूपेश गुप्ता, सोनू शर्मा, युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ अध्यक्ष प्रदीप सैन, राजीव शर्मा, दीपक चौहान, मुकेश शर्मा, मंजीत सिंह, कुणाल शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे!

You might also like