फरीदाबाद के युवा भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में लगाई ड्यूटी
भाजपा नेता पंकज सिंगला, कुशल ठाकुर, करण गोयल, लक्ष्य शर्मा हुए रवाना
फरीदाबाद। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के भाजपा नेताओं की ड्यूटी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने लगाई है। श्री बड़ौली ने हरियाणा के नेताओं के साथ-साथ फरीदाबाद युवा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुशल ठाकुर, जिला युवा भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं युवा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करण गोयल, फरीदाबाद भाजपा महानगर के जिला प्रवक्ता लक्ष्य शर्मा, जिला सचिव योगेश तेवतिया की जिम्मेंदारी लगाई गई है। श्री बड़ौली ने सभी पदाधिकारियों को आदेश दिए है कि दो दिन बाद पश्चिम बंगाल स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय कोलकत्ता में जाकर रिपोर्ट करें और जो विधानसभा में उनकी जिम्मेदारी लगाई जाए वहां सक्रिय रूप से कार्य करें और पार्टी उम्मीदवार को जितवाने में पूरी मदद करें।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि भाजपा नेता पंकज सिंगला, करण गोयल, कुशल ठाकुर, लक्ष्य शर्मा टीम विप्लब देव के सदस्य है और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देव पश्चिम बंगाल के प्रभारी है। श्री देव ने इन सभी युवा नेताओं का काम देखा हुआ है इसलिए ही इनको वहां पर भेजा गया है। सभी नेताओं ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा विप्लब देव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि उन पर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई वह उसको सक्रिय रूप से निभाएगें।
