पंजाबी सेवा समिति ने आयोजित किया 11वां रक्तदान शिविर, 154 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
फरीदाबाद। पंजाबी सेवा समिति बल्लभगढ़, फरीदाबाद द्वारा ग्यारहवां विशाल रक्तदान शिविर आर्य समाज मंदिर, चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में रोटरी ब्लड बैंक एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, सिविल हॉस्पिटल की दोनों टीमों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में कुल 154 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बल्लभगढ़ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता और रक्तदान एक महान सेवा है,
जिसे पंजाबी सेवा समिति पिछले दस वर्षों से निरंतर कर रही है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र महाविद्यालय के रजिस्ट्रार कृष्णकांत गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान, रक्तदान जीवनदान का यह कार्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिविर में रोटरी ब्लड बैंक से रोटेरियन दीपक प्रसाद, प्रेम पसरीजा, एच.एल. भूटानी, मेहतानी जी, सुधीर आर्य एवं राजन जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के मुख्य संरक्षक श्री बसंत विरमानी ने किया और कहा की संस्था सभी का स्वागत करती है। समिति के चेयरमैन प्रेम खट्टर एवं प्रधान ज्योति छाबड़ा, महासचिव दयानंद विरमानी, उपप्रधान विरेंद्रर मनचंदा ने बुके एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर राकेश विरमानी, रवि हंस, रमेश छाबड़ा, सतीश हंस, अशोक सेठी, सोहन लाल कथूरिया, सोमनाथ विरमानी, विजय आर्य, विजय विरमानी, रोशन लाल डुडेजा, बिटटू पंजाबी, प्रीतम डुडेजा, नरेश चुघ, पवन, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, पार्षद महेश गोयल एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैसला, रवि हंस, दीपक प्रसाद, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिविर में 100 से अधिक रक्तदान करने वाले देवराज अरोड़ा एवं सुरेंद्र जग्गा द्वारा तथा 50 से अधिक रक्तदान करने पर दयानंद विरमानी को सम्मानित किया गया। सभी रक्तदाताओं को पंजाबी सेवा समिति की ओर से स्टील का थर्मस भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। वहीं शिविर में सतबीर डागर, लखन बैनिवाल, आर डी गुप्ता भी पहुंचें।
संस्था के चेयरमैन श्री प्रेम खट्टर ने सभी का धन्यवाद करते हुए बताया कि भीषण गर्मी के समय जब फरीदाबाद में रक्त की कमी थी, तब समिति ने 150 यूनिट रक्त एकत्रित कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। महासचिव दयानंद विरमानी ने बताया कि अब समिति वर्ष में एक बार के स्थान पर दो बार रक्तदान शिविर आयोजित करती है और आवश्यकता पडऩे पर हर समय रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय हंस द्वारा किया गया। इस अवसर पर राकेश कथुरिया, मंजू, सीमा कालरा, शोभा हंस, किरण अरोड़ा सहित दर्जनों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में पंजाबी सेवा समिति ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
