ब्रिटेन में भारतीय महिला ने संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन में लगाई दौड़

सोशल मीडिया पर ओडिशा की एक महिला का विडियो काफ़ी वायरल हो रहा है। यह विडियो उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर का है, जिसमें एक महिला उत्तर-पूर्व भारत की पारंपरिक संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ती हुई नज़र आ रही है।

https://twitter.com/srdmk01/status/1648708047207022593?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1648708047207022593%7Ctwgr%5Ec7c83d3999da6dc986bd879d1a0cd2ede7f44b54%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.dastakindia.com%2Fnews%2Finternational%2Findian-woman-runs-marathon-in-uk-wearing-sambalpuri-saree-40252.html

दरअसल, 41 वर्षीय मधुस्मिता जेना भारत के ओडिशा राज्य की हैं, बीते रविवार इन्होंने इंग्लैंड में एक मैराथन रेस में  हिस्सा लिया, जहां मधुस्मिता ने अपनी चटख रंग की साड़ी और स्नीकर्स में चार घंटे और 50 मिनट में 42 किमी से अधिक की दूरी तय की। उनके इस कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी इस उपलब्धि के चर्चे होने शुरू हो गए।

ब्रिटिश प्रवासी संगठन फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल (FISI) ने अपने एक ट्वीट में कहा, “ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली एक भारतीय मधुस्मिता जेना ने एक सुंदर संबलपुरी साड़ी में आराम से मैनचेस्टर मैराथन 2023 में हिस्सा लिया। अपनी भारतीय विरासत को गर्व से प्रदर्शित करते हुए, वह सर्वोत्कृष्ट भारतीय पोशाक पर एक आकर्षक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती हैं।”

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.