भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष आशा भारद्वाज को कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया
पलवल: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पलवल की ज़िला अध्यक्ष आशा भारद्वाज को जिला कष्ट एवं निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर सक्रियता का प्रमाण है। आशा भारद्वाज वर्षों से पार्टी के लिए विभिन्न चुनावों — लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों में दिन-रात परिश्रम कर संगठन को मज़बूती देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपनी कर्मठता से पार्टी में एक अलग पहचान बनाई है।
नियुक्ति प्राप्त होने के उपरांत आशा भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ पद नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय की विचारधारा पर काम करने वाली पार्टी है, जो अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहती है। इस दायित्व के तहत वह ज़िले की आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करेंगी और उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगी।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि यह समिति आमजन की समस्याओं को सुनने और शासन तक पहुँचाने की एक गंभीर जिम्मेदारी है। वह विश्वास दिलाती हैं कि इस भूमिका को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाते हुए, अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुँचाने का कार्य करेंगी। भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वह जनसेवा को प्राथमिकता बनाए रखेंगी।
आशा भारद्वाज ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल मंत्री गौरव गौतम, ज़िला अध्यक्ष विपिन बैसला, पूर्व ज़िला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित समस्त नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।