हरियाणा दिवस पर कवियों ने अपनी कविताओं से बांधी समां

फरीदाबाद। राष्ट्रीय साहित्य मंच (रजि. ) द्वारा हरियाणा दिवस के अवसर पर सेक्टर-7 की हुडा मार्किट में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर शायर सागर फऱीदाबादी ने की।  जिसमें मशहूर शायर अब्दुल रहमान मंसूर, कविगण अशोक चंद्रवंशी, देवेंद्र देव, रमा शंकर, अजय अक्स, नरेंद्र शर्मा, संदीप जगन, मनीष मौन, राजेंद्र गोयल और साहिब सिंह विमल ने भाग लिया। राजेंद्र गोयल की कविता ‘सबसे प्यारा सबसे न्यारा धरती हरिहर की हरियाणा, तीरथ मेले सरोवरों का धरम धाम है हरियाणा….’ से शुरू होकर सागर फऱीदाबादी की शानदार गजल ‘जो ये दोस्ती है तो इस दोस्ती पे लानत है, जो तेरा हाल दूसरा बताए मुझे, मै उसकी राह में जलता चराग हूँ सागर , नही है उसको ज़रूरत तो बुझाए मुझे ….‘   के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शायर अब्दुल रहमान मंसूर की गजल ‘हमारी बात सुननेकी उसे फुर्सत नहीं है अब, वो जिसको पालने में हम कभी लोरी सुनाते थे…..’ और  कवि अशोक चंद्रवंशी की कविता ‘पिता खेत को श्रम से सीचें बेटे सरहद पर जाते, वतन की मिट्टी की खुशबू से दुनिया को महकाते, गौरव गान सुनाता भारत का ‘अपना हरियाणा’ , भारत माता का दिल दिल्ली गौरव है हरियाणा’ ने गोष्ठी को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर संस्था के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजेंद्र गोयल को  किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नियुक्त जाने पर शायर सागर फऱीदाबादी, शायर अब्दुल रहमान मंसूर एवं कवि अशोक चंद्रवंशी ने पुष्पमाला एवं भगवद गीता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा एवं संस्था के अन्य सदस्यगण गिर्राज त्यागी, आकाश सोनी, सन्नी, गौतम , साहिल एवं सौरभ भी उपस्थित रहे।

You might also like