प्रदूषण फैलाने वाली 338 इकाईयों का निगम ने किया चालान

फरीदाबाद। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। नगर निगम द्वारा पिछले दिनों विभिन्न श्रेणियों में कुल 338 चालान जारी किए गए, जिन पर कुल पांच लाख अड़तीस हजार पांच सौ इकसठ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर एवं स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम  द्वारा सडक़, नाले, सीवर, खुले प्लॉट या सार्वजनिक स्थान पर नगर निगम कचरा फेंकने पर करीब 135 चालान कर लगभग एक लाख 75 हजार 501 का जुर्माना किया है। जबकि प्लास्टिक कैरी बैग या प्लास्टिक से बने सामानों के उपयोग पर 115 चालान कर लगभग 90,005 का जुर्माना किया है।

अन्य प्रकार के उल्लंघनों पर करीब 30 चालान कर लगभग एक लाख 66 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा बिल्डिंग मटीरियल (सी एंड डी वेस्ट) गलत स्थान पर डालने पर 4 चालान कर 21 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना किया। यही नही खुले में शौच पर 19 चालान कर सात हजार पांच सौ पांच का जुर्माना किया। निगम द्वारा गार्डन या घरेलू कचरा जलाने पर भी 18 चालान कर 54 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना किया गया।निगम की टीम ने स्लज वाटर टैंकर से अनाधिकृत डिस्चार्ज पर 2 चालान कर सात हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना किया गया है।

इसके अलावा पशुओं का गोबर या अवशेष खुले में डालने पर तीन चालान कर पांच हजार पांच सौ दो रुपए का जुर्माना किया है  मांस का अवैध विक्रय करने पर 8 चालान कर पांच हजार चार रुपए का जुर्माना किया। उन्होंने जानकारी दी कि पेयजल की बर्बादी पर 2 चालान कर 3,501 का जुर्माना भी किया गया। कचरे के पात्र न रखने वाले मकान मालिकों पर 4 चालान कर 2,000 का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति बैनर, पोस्टर या फ्लेक्स लगाने पर 2 चालान कर 1,000 का जुर्माना किया गया । नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निगम नियमित रूप से ऐसे निरीक्षण और जुर्माने की कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

You might also like